कुरसेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर पंचायत स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिविर में प्रमुख दीपमाला सिंह, मुखिया अर्चना कुमारी, वही पदाधिकारी में मुख्य रूप से एडीएम धनंजय कुमार, बीडीओ कुमारी प्रियमवदा, सीओ अनुपम, एसडीओ जयप्रकाश, उद्योग विभाग के डीआरडी विजय प्रकाश, डीएसपी रंजन कुमार सिंह, एमओ कुमार किंचित, पीओ मुकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल, बीसीओ कपिलदेव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पिंटू कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।शिविर में भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, उद्योग तथा खाद्य आपूर्ति विभाग समेत विभिन्न प्रखंड स्तरीय विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया गया।एडीएम धनंजय कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार सबका सम्मान, जीवन आसान निश्चय के तहत जन समस्याओं के समाधान के लिए 19 मई 2026 से प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पूरे बिहार में पंचायत सहयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वी मुरादपुर पंचायत में यह शिविर लगाया गया।उन्होंने बताया कि 6 मई से 18 मई के बीच पंचायत से विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 168 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका निष्पादन कर आवेदकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। वहीं मंगलवार को आयोजित शिविर में करीब 10 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका शीघ्र निष्पादन किया जाएगा।
पंचायत सहयोग शिविर में 168 आवेदनों का निष्पादन, प्रमाण पत्र वितरित।
Cityhalchal News
0
Post a Comment