Top News

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी, मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम

 
बहादुरगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार को एसपी संतोष कुमार ने निलंबित कर दिया है।मामले में एक कांड में जप्त मवेशी के सुरक्षा मे लगे व्यक्तियों के मिली भगत से मवेशी को बदलने के आरोप मे उक्त अवर निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से किया  निलंबित किया गया है। बहादुरगंज थाना अंतर्गत जप्त मवेशियों की अदला-बदली से संबंधित मामला एसपी के संज्ञान में आया था।एसपी के संज्ञान में मामला आने पर बहादुरगंज के अंचल पुलिस निरीक्षक से जांच करवाई गई। अंचल पुलिस निरीक्षक, बहादुरगंज के प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना में चार वाहनों से कुल 26 जर्सी गाय बरामद किया गया था। जिसमे से कुछ मवेशियों को कांड के अनुसंधानकर्ता एवं मवेशियों की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों की मिली भगत से अदला-बदली कर दिया गया जो विधि विरूद्ध कार्य किया जाना प्रतीत होता है। यह कृत्य गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीनता  एवं अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने का परिचायक है।अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार को पांच दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह  को तीन दिनों के अन्दर मामले की जांच कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post