Top News

रायपुरा में छात्र नेता ने किया टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन



भवानीपुर/बमबम यादव
भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के लाठी पंचायत अंतर्गत रायपुरा आनंद नगर गांव में आयोजित टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन छात्र नेता संजीव कुमार उर्फ छैला यादव ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने खेल भावना के साथ मैच खेलने की अपील की।

बताया गया कि टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। पहला मुकाबला रघुनाथपुर और बजरा स्थान की टीमों के बीच खेला गया। इस दौरान छात्र नेता छैला यादव ने आयोजन समिति के सदस्यों को नगद राशि देकर उत्साहवर्धन भी किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

मौके पर सार्थक शांडिल्य, अमित चौधरी, गौतम यादव सहित कई ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से मौसम सिंह पटेल और सुमन ठाकुर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय दिखे।

Post a Comment

Previous Post Next Post