Top News

मधेपुरा में नशीला पदार्थ खिलाकर 20 कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री, सीएम दरबार में उठाया गया मामला

 

मधेपुरा/मिथिलेश कुमार 

जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग से कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मुरलीगंज वार्ड संख्या-2 निवासी 76 वर्षीय जगदीश मुखिया द्वारा 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।बताया गया है कि 7 जनवरी 2026 को गांव के कुछ लोगों द्वारा पेंशन बढ़ाने का प्रलोभन दिया गया। इसी दौरान रसगुल्ला में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाए जाने का आरोप लगाया गया है


इसके बाद पीड़ित को जिला मुख्यालय ले जाकर उनकी 20 कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने की बात सामने आई है।अगले दिन, 8 जनवरी को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा संबंधित व्यक्ति के घर जाकर विरोध जताया गया। वहां मौजूद लोगों द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की किए जाने की बात भी सामने आई है।मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post