Top News

कुरसेला में चला विशेष यातायात जांच अभियान, 1.26 लाख रुपये जुर्माना वसूला

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुरसेला थाना पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहीद चौक समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान वीडीओ कुमारी प्रियंवदा ,अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम, पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, दरोगा राजीव रंजन कुमार, अन्य पुलिस बल शामिल रहे। जिन्होंने जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवरस्पीड, आवश्यक कागजातों की कमी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा खतरनाक ड्राइविंग जैसे मामलों में कई वाहन चालकों को पकड़ा गया। पदाधिकारी द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 1 लाख 26 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही कई मामलों में वाहनों को जब्त करने एवं ड्राइविंग लाइसेंस जब्ती की भी कार्रवाई की गई।
पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post