अनगढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 1.194 ग्राम गांजा के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में - भाषा ، उम्र 40 वर्ष पे० हलीम उद्दीन सा० भगाल, वार्ड नं0-09, थाना-कोचाधामन जिला किशनगंज एवं अख्तर हुसैन उम्र-41 वर्ष पे० स्व० खैरात अली सा० शहनगरा, वार्ड नं0-06, थाना कोचाधामन जिला किशनगंज तथा
मो० जलाल उम्र 40 वर्ष पे० मो० समसुल सा० घटारो वार्ड नं0-02, थाना-रौटा जिला पूर्णियाँ शामिल है। अनगढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि
गुप्त सूचना मिली कि ग्राम मसनगाँ से एक लाल रंग की टोटो में तीन व्यक्ति गांजा / मादक पदार्थ की खेप लेकर मजगामां की ओर जा रहे हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक पूर्णियाँ के द्वारा एक छापामारी टीम का गठन किया गया। साथ ही छापामारी में सहयोग हेतु दण्डाधिकारी के रूप में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बैसा, राजकुमार चौधरी को प्रतिनियुक्त किया गया। छापामारी दल के द्वारा पीरगाछी शिव मंदिर के पास वाहन जाँच के क्रम में एक लाल रंग की टोटो सहित कुल 1.194 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से बैकवर्ड / फॉरवर्ड लिंकेज के संदर्भ में पूछताछ किया गया। पूछताछ में अन्य तस्करों का भी नाम उजागर हुआ है। जिसके संदर्भ में सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है । थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। छापामारी दल में मुख्य रूप से - पुअनि सह थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुअनि- सुशील कुमार,
सिपाही - प्रमोद कुमार, सिपाही- ओम प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।
Post a Comment