गया जी भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध किया तथा कांग्रेस पार्टी से सार्वजनिक माफी की मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि देश के सम्मानित प्रधानमंत्री के प्रति इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग न केवल अनुचित है, बल्कि यह पूरे देश की जनता का भी अपमान है।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक नई पहचान बना चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा, विदेश नीति, आर्थिक मजबूती तथा सांस्कृतिक गौरव के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज विश्व के बड़े-बड़े राष्ट्र भारत की ओर सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा कर रहे हैं। भारत को “विश्व गुरु” के मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है।उन्होंने कहा कि ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार सभी को है, परंतु आलोचना और अपमान में स्पष्ट अंतर होता है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति गरिमा और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी गिरती राजनीतिक जमीन के कारण हताशा में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रही है। जनता अब सब समझ चुकी है और ऐसे नेताओं को उचित जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है, न कि व्यक्तिगत टिप्पणी कर राजनीतिक स्तर को गिराने की।भाजपा नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी जन-जन तक इस मुद्दे को लेकर जाएगी और कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करेगी। डॉ मिश्रा ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता की आशा, विश्वास और विकास के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। अंत में सभी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को संयमित और मर्यादित भाषा के प्रयोग की सीख देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान की अपील की।
पीएम पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का विरोध, कांग्रेस से मांगी माफी
DB
0
Post a Comment