सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह पर लगातार पुलिस के द्वारा करवाई की जा रही है।मालूम हो कि किशनगंज पुलिस का सीमावर्ती क्षेत्रों में फर्जी दस्तावेज / प्रमाण पत्र बनाने और फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह पर लगातार खगड़िया जिला एवं अररिया जिला में छापामारी जारी है।उसी क्रम में
किशनगंज पुलिस ने एसटीएफ, खगड़िया पुलिस, अररिया पुलिस के साथ सयुक्त छापामारी अभियान चला कर बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।गौरतलब हो कि बीते 2 अप्रैल को टेढ़ागाछ थाना में इस गिरोह (मुख्य सरगना की गिरफ्तारी) के विरूद्ध दर्ज कांड में वांछित प्राथमिकी अभियुक्त कुदंन कुमार को पुलिस ने खगड़िया जिला से गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि मोबाईन दुकान की आड़ में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने और अवैध आधार कार्ड बनाने का गोरख धंधा, खगड़िया के कई दुकानों पर जा कर आधार कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान करता था।
खगड़िया से गिरफ्तार कुन्दन कुमार के मोबाईल दुकान से पुलिस ने बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाईल फोन, लेपटॉप और दुकान से फर्जी प्रमाण पत्र, फोटो शॉप शॉफ्टवेयर से बना फर्जी आधार कार्ड, मूल आधार कार्ड एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, जाति, निवास, विभिन्न उम्र के व्यक्तियों का जन्म प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, इंडेन गैस एजेंसी का दस्तावेज की लगभग 500 छायाप्रति किया बरामद ।पुलिस गिरफ्तार कुंदन सिंह से पूछताछ कर रही है और कई लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
Post a Comment