भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बलदेव हाई स्कूल के ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान में हो रहे शिव महावीर कप (बाइक संस्करण) के अंतिम सेमीफाइनल मुकाबले में अमन 11 भागलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीसीसी बनमनखी को 17 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन 11 भागलपुर ने निर्धारित 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान बादल कुमार ने नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि गोलू ने 64 रन और आजाद खान ने 38 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीसी बनमनखी की टीम 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राजेश सिंह ने 57 रन, आकाश सिंह ने 40 रन और अशफाक ने नाबाद 31 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। भागलपुर की ओर से आजाद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इस रोमांचक मुकाबले में अमन 11 भागलपुर ने 17 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आज के मैच के मुख्य अतिथि के रूप में धमदाहा के अनुमंडलीय पदाधिकारी अनुपम की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शानदार खेल के लिए दोनों टीमों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने अमन 11 भागलपुर के खिलाड़ी आजाद खान को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन (38 रन एवं 3 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया।
भागलपुर की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगहशिव महावीर कप के अंतिम सेमीफाइनल में डीसीसी बनमनखी को 17 रन से हराया
Cityhalchal News
0
Post a Comment