Top News

मकई के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र के  खिरदह समदा गांव के पास मकई के खेत में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है।शव निर्वस्त्र था।जिसकी उम्र 30 से 35 के बीच बताई जाती है। प्रथमदृष्टया गला  रेतकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक देने की आशंका जताई गई है।सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई।शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है।दोपहर में वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी।शव पर नजर पड़ते ही लोग हैरान हो गए।धीरे धीरे गांव के लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी और सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन करने लगे।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटनास्थल पर प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है की युवक की हत्या कर उसके शव को मकई के खेत में छोड़ दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था,गले पर गहरा जख्म का निशान था।मृतक की उम्र करीब32 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव की लंबाई लगभग5 फीट 6 इंच है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव के चेहरे और शरीर के निशानों के आधार पर पहचान का प्रयास कर रही है। आसपास के गांवों में पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।घटना स्थल सड़क मार्ग से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर है।यह भी  अनुमान लगाया जा रहा है की हत्या कहीं और की गई हो सकती है और शव को मकई के खेत में फेंका गया होगा। शव पर किसी भी प्रकार के कपड़ों का न होना और गले पर रेती का निशान होना हर किसी को हैरान कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।इधर गांव के लोग इस बात को लेकर हैरान है की आखिर इस प्रकार की घटना कैसे घटित हुई होगी,घटना का कारण क्या होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post