Top News

पूर्णियां नगर निगम का समग्र विकास जरूरी, निगम पहल करें: विधायक

पूर्णिया नगर निगम अंतर्गत सभी 46 वार्डों में कच्ची एवं जर्जर छोटी-बड़ी 200 से अधिक नाला और सड़कों के निर्माण को लेकर विधायक विजय खेमका ने नगर आयुक्त  को विस्तृत अनुशंसा सूची भेजी है। विधायक ने कहा सूची में शामिल सड़कों का फिजिकल सर्वे कराया गया है और जनहित में इनका निर्माण अत्यंत आवश्यक है। यह सूची वार्ड पार्षदों के पत्र, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के सुझाव पर तैयार किया गया है। विधायक ने कहा नगर निगम के वर्ष 2026-27 के बजट में इन सड़कों और नालों के निर्माण को शामिल करने से शहर में आवागमन बेहतर होगा और जलजमाव की समस्या में भी काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही पूर्णिया नगर निगम में आई हुई वर्ल्ड बैंक की टीम को पत्र के माध्यम से पूर्णिया नगर के समग्र विकास के लिए तीन प्रमुख परियोजनाओं का  प्रस्ताव पत्र के माध्यम से देने की बात विधायक ने कही पहला, इंटीग्रेटेड फ्लड कंट्रोल एवं स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम; दूसरा, स्मार्ट अर्बन हेल्थ एवं डिजिटल हेल्थ नेटवर्क; और तीसरा, अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम विथ ई बस ई रिक्सा  का विकास।उन्होंने नगर आयुक्त को कहा कि इन परियोजनाओं के साथ अन्य आवश्यकताओं का भी विस्तृत प्रोजेक्शन तैयार कर विश्व बैंक टीम के सामने प्रस्तुत किया जाए, ताकि पूर्णिया नगर निगम की जरूरतों को वार्ड बैंक से सहयोक प्राप्त हो। विधायक ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के स्वीकृति एवं क्रियान्वयन से पूर्णिया को आधुनिक, सुव्यवस्थित और जलजमाव मुक्त शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post