Top News

समस्तीपुर ​में स्व-गणना कार्यक्रम की शुरुआत हुई


रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल ब्यूरो चीफ समस्तीपुर
समस्तीपुर ​जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा समाहरणालय सभागार में स्वयं का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर जिले में स्व-गणना कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना की यह प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है जो 01 मई 2026 तक संचालित रहेगी। पहली बार जनगणना को पूर्णतः डिजिटल रूप दिया जा रहा है, जिसमें आम नागरिक घर बैठे स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी पोर्टल के माध्यम से सुरक्षित रूप से साझा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य डेटा संकलन में सटीकता लाना और नागरिकों को सरकारी प्रगणकों की प्रतीक्षा किए बिना अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में समस्तीपुर ​सभागार में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षित नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा 17 अप्रैल से 01 मई 2026 के भीतर स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करें और इस ऐतिहासिक डिजिटल पहल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिले के वरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post