Top News

गंगा किनारे 16 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार


कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमोहनी संगम गंगा नदी किनारे पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को 16 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक शराब तस्कर गंगा नदी के समीप अवैध रूप से शराब खपाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही कुरसेला पुलिस टीम ने संगम स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान अभिषेक कुमार, निवासी तीनटेंगा, थाना एवं जिला भागलपुर, को 16 लीटर विदेशी शराब के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से सघन पूछताछ की। इसके उपरांत मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post