Top News

भवानीपुर में फर्जी पासपोर्ट,आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़,एसडीएम व एसडीपीओ की संयुक्त छापेमारी

भवानीपुर/संवाददाता बमबम यादव
भवानीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके पर कई संदिग्ध दस्तावेज, कंप्यूटर उपकरण और लेन-देन से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह लंबे समय से अवैध तरीके से पहचान पत्र तैयार कर रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस टीम ने पूरे परिसर को सील कर जांच शुरू कर दी है। बैंक लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। वही भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी को इस मामले में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त छापेमारी की गई है। प्रारंभिक जांच में फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रमाण मिले हैं। पूरे नेटवर्क की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post