Top News

पुलिस ने किया गिरफ्तार ,स्मैक बरामद

स्मैक के विरुद्ध चलाए गए अभियान में चार युवकों को 
किशनगंज सदर थाना की पुलिस स्मैक के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।इसी क्रम में पुलिस टीम ने टेउसा चाय बगान के पास 69 पुड़िया स्मैक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपेंद्र चौहान,साहिल,शंकर कुमार व सिटुन अलग अलग स्थानों का रहने वाला है।
इससे पूर्व पुलिस के द्वारा अलग अलग स्थानों में छापेमारी की गई थी।यह कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर की जा रही है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद कई मामले सामने आ सकते हैं।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शहर के कुछ स्थल पर स्मैक की डिलेवरी की जाती है।सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया। टीम टेउसा चाय बगान पहुंची।जहां कुछ युवक इकट्ठा हुए थे। टीम के द्वारा तलाशी ली गई।कार्रवाई के दौरान स्मैक के साथ युवकों को गिरफ्तार किया गया। टीम में अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण व अन्य शामिल थे।पुलिस को शहर में स्मैक बेचे जाने की सूचना लगातार मिल रही थी।सूचना के बाद पुलिस अपने तरीके से निगरानी बरत रही थी। इसीके मद्देनजर उक्त कार्रवाई की गई।एसपी के निर्देशन में स्मैक के विरुद्ध लगातार सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post