Top News

गेराबाड़ी बाजार में लगाए गए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर

कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। गेराबाड़ी बाजार में पूर्व से लगे 200 केवी ट्रांसफार्मर के स्थान पर अब उच्च क्षमता का 315 केवी का नया ट्रांसफार्मर गेराबाड़ी चौक पर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही कटिहार रोड स्थित नहर के पास पहले से लगे 100 केवी ट्रांसफार्मर की जगह 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।

इस कार्य का नेतृत्व नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती बिजली खपत और बार-बार हो रही बिजली की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नए ट्रांसफार्मर लगने से वोल्टेज की समस्या और बार-बार बिजली कटने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी। खासकर व्यवसायियों और घरेलू उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

नगर पंचायत प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आगे भी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इसी तरह के कार्य जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post