Top News

शराबबंदी कानून पर पुलिस का सख्त प्रहार, पलटनिया चौक से तीन आरोपी गिरफ्तार

कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौतारा थाना कांड संख्या 90/26 के प्राथमिक अभियुक्तों के रूप में हुई है। इनमें रौतारा स्कूल टोला निवासी सुमन कुमार (पिता–अशोक मंडल), भैंसना चापी निवासी रामचंद्र चौहान (पिता–स्वर्गीय बुन्नू चौहान) एवं ओम प्रकाश चौहान (पिता–मोतीलाल चौहान) शामिल हैं। तीनों आरोपी रौतारा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर विधिवत चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय, कटिहार में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।
रौतारा थाना पुलिस ने कहा है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों और सेवन करने वालों के बीच भय का माहौल देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post