Top News

38 अग्निपीड़ितों पीड़ितों के बीच 4.15 लाख वितरित

बैसा प्रखंड स्थित कनकई सभागार में बुधवार को अमौर विधायक अख्तरुल ईमान द्वारा छह पंचायतों के 38 अग्निपीड़ित परिवारों के बीच 4 लाख 15 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। सरकार की ओर से प्रत्येक अग्निपीड़ित परिवार को 20-20 हजार रुपये अनुदान देने का प्रावधान है, जिसके तहत यह राशि प्रदान की गई। सहायता राशि पाकर पीड़ित परिवारों ने राहत महसूस की और प्रशासन के प्रति आभार जताया। विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि आगजनी जैसी आपदा में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के बाद विधायक  सीएसपी घोटाले के पीड़ित खाताधारकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। पीड़ितों ने बैंक मित्र द्वारा कथित ठगी की जानकारी देते हुए न्याय की मांग की। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गरीबों की गाढ़ी कमाई के साथ धोखाधड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बीडीओ सह प्रभारी सीओ राजकुमार चौधरी ने बताया कि अग्निकांड प्रभावित परिवारों का सर्वे कर नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। मौके पर प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, विधायक प्रतिनिधि अकील बदर, एआईएमआईएम प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम, अंचल नाजिर राकेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post