Top News

कड़ी सुरक्षा के बीच निकली रामनवमी शोभायात्रा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

कोढ़ा में रामनवमी पर्व के अवसर पर भव्य शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसकी तैयारी को लेकर पुर्व से ही  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके तहत पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विभिन्न अखाड़ों और झांकियों ने लोगों का आकर्षण बढ़ाया। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
एसडीपीओ टू रंजन कुमार के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष सुजित कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार पंडित, सीओ संजीव कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुनाल कुमार, एस आई विवेक विक्रम, राज कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, रविंद्र राय सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में खुद मोर्चा संभालते हुए पूरे जुलूस की निगरानी की। संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती गई, साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।वहीं शोभा यात्रा में स्थानीय विधायक कविता पासवान, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, भाजपा विधायक प्रतिनिधि रमण झा , पुर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, मंडल अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह, मनोज ठाकुर,  भाजपा युवा मोर्चा कोढ़ा के अध्यक्ष रवि चौधरी, समेत अन्य युवा कमिटी के सदस्यों ने शोभायात्रा को शांतिपूर्ण माहौल संपन्न कराने को लेकर विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post