रामनवमी एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर पूर्णिया गुलाबबाग स्थित राम मोहिनी चौक हनुमान मंदिर से बालाजी सेवा संघ द्वारा आयोजित भव्य राम शोभायात्रा में विधायक विजय खेमका पैदल शामिल होकर हजारों भक्तों के साथ भक्ति भाव में झूमते नजर आए। उन्होंने समस्त सनातन हिंदू समाज को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, गाजा-बाजा और “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सदर विधायक ने बालाजी सेवा संघ के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे हर वर्ष इस आयोजन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के संदेश को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है: ,विधायक
Cityhalchal News
0
Post a Comment