कुरसेला प्रखंड के जरलाही पंचायत अंतर्गत मधेली गांव स्थित ब्रजतारा स्थान में गुरुवार को एक दिवसीय बूढ़ी माय की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
यज्ञ स्थल से सैकड़ों महिलाएं एवं कुमारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर गंगा घाट पहुंचीं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा। इसके बाद वे विभिन्न टोला-मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचीं और पूजा-पाठ कर प्रसाद ग्रहण किया।
मधेली गांव की भगैत मंडली द्वारा यज्ञ स्थल पर 12 घंटे तक हवन, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे समूचे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन के दौरान बूढ़ी माय पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में भोला प्रसाद चौधरी, शंकर चौधरी, सुकेश चौधरी, शिवेश कुमार मंडल, हरिनंदन यादव, विजय सिंह, सुनील शर्मा, अनंदी मंडल, अनंदी महतो, लक्ष्मण मंडल, नीलू चौधरी, शिव शंकर चौधरी, गजेंद्र रजक, अजय महाल्दार, विनोद मंडल, पिंकू यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश मंडल, पूर्व मुखिया सत्यनारायण मंडल, सरपंच प्रकाश शर्मा, गुलशन शर्मा सहित समस्त ग्रामवासियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Post a Comment