Top News

जोगबनी में ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, मची अफरा-तफरी; स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार की संध्या उस समय हड़कंप मच गया, जब उच्च विद्यालय दुर्गा मंदिर के समीप लगे एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम के समय हुई जब अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद थे। अचानक ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकलने लगी और कुछ ही क्षणों में उसने विकराल रूप धारण कर रहीं थी, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रांसफॉर्मर के नीचे मौजूद सूखे झाड़ियों और आसपास के क्षेत्र में भी फैलने लगीं। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को फोन कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के दौरान पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग अपने-अपने घरों में लगे बिजली के उपकरणों को बंद करने में जुट गए ताकि किसी प्रकार की और अनहोनी से बचा जा सके। लोगो ने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता सुरक्षित रह सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post