आगामी ईद और रामनवमी पर्व को लेकर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने की। बैठक में उपस्थित बीडीओ गोपाल कृष्णन ने लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी पर्व को लोग शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। कहीं कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित पदाधिकारी को दें। पुलिस प्रशासन आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि लोग स्वच्छ वातावरण में त्योहार मनाएं। जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य रहेगा। कहा कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार हीं जुलूस निकालने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस में निर्धारित रूट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर रहेगी। हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से लोग बचें, पुलिस लगातार सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग कर रही है। किसी भी तरह के अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। रामनवमी पर्व में डीजे साउंड का प्रयोग नहीं करें। वहीं ईद व रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर पदाधिकारियों ने अपील की। मौके पर नपं ईओ अजय कुमार, नपं अध्यक्षा सर्जना सिद्धि, नपं उपाध्यक्ष आनंद कुमार, पूर्व पार्षद रामजी साह, राजद नेता मनौज यादव, वार्ड पार्षद मु रईस, उदय चौधरी, शैलेन्द कुमार कालेंद्र, मु इरशाद, शंकर रजक, निर्मल पासवान, दिनेश मिश्र, भाजपा नेता सूरज जायसवाल, मनोज भगत, सुनिल मंडल, बबलू मंडल, रमेश शर्मा, दयानंद शर्मा, जेनेंद्र कुमार उर्फ श्रीराम बाबा, रूपेश कुमार, प्रकाश भगत, अमित बिहारी, राजा चौधरी, भरत अग्रवाल, राजकुमार, पवन चौधरी उपस्थित थे।
रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Cityhalchal News
0
Post a Comment