Top News

आदर्श कोढ़ा थाना परिसर में रामनवमी,चैती छठ व्रत ,व ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित।

गुरुवार को आदर्श थाना कोढ़ा परिसर में थाना अध्यक्ष सुजित कुमार की अध्यक्षता में ईद एवं रामनवमी, चैती छठ व्रत व नवरात्र पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।जिस बैठक में पुलिस निरीक्षक साजेद आलम , प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित, अपर थानाध्यक्ष कुनाल कुमार, एस आई विवेक विक्रम , धमेंद्र चौधरी व अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।जबकी जनप्रतिनिधि में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, विधायक प्रतिनिधि रमण झा, विधान पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, पुर्व जिला परिषद सदस्य धीरेन्द्र मेहता , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद नयीम, शिवशंकर सिंह,नगर पंचायत के युवा समाजसेवी अमन कुमार जैम,व अन्य पंचायतों के जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे ।बैठक में क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक के दौरान रोजेदारों को निर्देश दिया गया कि वे ईद की नमाज अपने-अपने स्थानीय ईदगाह में ही अदा करें, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। वहीं रामनवमी पूजा के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए।इस दौरान थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा  कि शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।रुटमैप के अनुसार ही शोभा यात्रा निकाली जाएगी।साथ ही  कहा कि किसी भी प्रकार के उपद्रव, अफवाह या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर प्रशासन द्वारा तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी। असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही , किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दे , वही प्रेस वाले से अपील की है की बिना प्रशासनिक पुष्टि के किसी प्रकार की खबर प्रकाशित नहीं करनी है अगर किसी भी प्रकार की कोई घटना, या अपवाह होती है तो थाना को अवश्य सुचित करें।वहीं जुलूस को लेकर आज तक लाइसेंस के लिए अपने अपने क्षेत्र का आवेदन जमा कर लाईसेंस प्राप्त कर लें।पुलिस बल मुसापुर चौक समेत विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौजूद रहेंगे। इस दौरान भाजपा विधायक प्रतिनिधि रमण झा ने अपने संबोधन में कहां की भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे इसी सीख के साथ रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करानी है , भाजपा जिला महामंत्री ने कहा की जुलूस के दौरान मार्गदर्शन के रूप में नौजवानों के बीच अगर एक अभिभावक मौजूद रहे तो कहीं से कोई दिक्कत नहीं होनी वाली है ।वही मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुलभ कराने को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया ताकी रामनवमी के दिन शोभायात्रा व ईद के दिन यातायात व्यवस्था को लेकर किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। अंत मैं मौजूद सभी जन-प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया की शांतिपूर्ण माहौल  आयोजित सभी पर्व मनाने में पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय स्थापित कर मनाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post