Top News

बीडीओ ने कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजकुमार पंडित ने  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नजराचौकी का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय की स्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों की गहन जांच की।जहां कार्य  संतोषजनक बताया।उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत कर विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और पढ़ाई की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान नियमित सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। साथ ही, रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता एवं मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
बीडीओ ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

इस दौरान प्रधानाचार्य महानंद पंडित, शिक्षक संजीव कुमार,व विद्यालय के  अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद बीडीओ ने स्पष्ट किया कि ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post