बैसा (पूर्णियां) प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ रामनवमी जुलूस निकली। जुलूस में रामभक्तों ने जयश्री राम, जय हनुमान समेत कई धार्मिक उदघोष कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र की तमाम सड़कें गलियां दर्शकों से खचाखच भरी थी। अगल-बगल के विभिन्न अखाड़ा समितियों के द्वारा पौराणिक कथाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली ।जय श्री राम ,हर हर महादेव ,जय बजरंगबली के उद्घोष व डंके की गूंज से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया । साउंड व डंके की आवाज के साथ झूमते विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने जगह-जगह चौक चौराहों पर परंपरागत हथियारों का खेल प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान कई क्लबों थाना व ग्रामीणों के द्वारा दर्जनों जगह पर शरबत व पेयजल की व्यवस्था की गई थी । वहीं विधि व्यवस्था को लेकर एसडीओ - अभिषेक रंजन, डी एस पी - जितेन्द्र पांडे,
प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार चौधरी, रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव, अनगढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे।
Post a Comment