पूर्णिया 26 मार्च । पूर्णिया विधायक जनसंपर्क कार्यालय गुलाबबाग में विधायक विजय खेमका की उपस्थिति में भाजपा मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में अलग अलग स्थानों पर 3 से 8 अप्रैल तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने की रूप रेखा बनाई गई। इसके साथ ही 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस को प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाने तथा बूथ अध्यक्षों के घर पर पार्टी का ध्वज फहराने का निर्णय लिया गया। 29 मार्च रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को हरेक बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुनने की व्यापक तैयारी पर योजना बनी।इस अवसर पर विधायक ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा के 50 गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर हमसबों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं संगठन के विचारों को मजबूत करने का प्रेरणादायक अवसर देता है, इसलिए सभी कार्यक्रमों को सक्रियता और उत्साह के साथ हमे सफल बनाना है। विधायक ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को अधिक से अधिक बूथों पर मनाने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल प्रभारी सुजीत सिन्हा, चंदन पासवान, मंडल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, गोपाल सिन्हा, मनोज सिंह, पानो देवी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनीष भारती, राजेश चौरसिया, अजीत सिन्हा महामंत्री वीरेंद्र सिंह मिथलेश पोद्दार श्रवण मंडल रूपेश शर्मा जितेंद्र मंडल गणेशी साह अवधेश सिंह ज्योतिष ठाकुर जयकिशन साह उपस्थित थे।
5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक भाजपा का “गांव चलो अभियान”
Cityhalchal News
0
Post a Comment