बैसा (पूर्णियां) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मौजाबाड़ी के पास हुई रक सड़क दुर्घटना मे चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की जानकारी देते हुए शीशा बाड़ी पंचायत पूर्व सरपंच अब्दुल मन्नान ने बताया कि उमकी चाची इलाज कराकर परिवार के सदस्यों के साथ टोटो से घर शीशा बाड़ी लौट रही थी उसी समय दूसरी ओर से नशे मे धूत पिकअप चालक तेज रफ्तार से वाहन लेक्र्र आ रहा था। पिकअप वाहन चालक अपना साइड छोड़कर सीधे सामने टक्कर मारने आ रहा था। जिसे देख टोटो चालक भयभीत हो गया ओर सभी यात्रियों को सुरक्षित रखने के इरादे से सड़क के किनारे टोटो लेकर जाने लगा जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी और वाहन पर सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद सभी पांचों की स्थिति को गंभीर देखते हुए पूर्णियां रेफर कर दिया गया। घायलों मे टोटो चालक असरफ, सगुफ़्ता, संजरी,जाहिदुन निशा सहित तीन साल की मासूम बच्ची आरफीन शामिल है।
तेज रफ्तार पिकअप से बचने के लिए टोटो गड्ढा में पलटा, 5 घायल
Cityhalchal News
0
Post a Comment