Top News

पारंपरिक तरीके से सिंदूर खेल कर नम आंखों से माता दुर्गा को दी गई विदाई

किशनगंज में शनिवार को वासंतिक नवरात्र के दशमी पर पारंपरिक तरीके से सिंदूर खेल कर नम आंखों से माता दुर्गा को विदाई दी गई।9 दिनों तक पूजा अर्चना के बाद शनिवार दोपहर के बाद से ही जिले के अलग अलग दुर्गा मंदिरों और पूजा मंडपों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और महिलाओं ने पहले माता दुर्गा का मिठाई खिला कर मुंह मीठा करवाया उसके बाद बंगाली समाज की महिलाओं के द्वारा उलूक ध्वनि की गई. इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगा कर सदा सुहागन रहने की कामना की ।सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था ।शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जुटी महिलाओं ने सिंदूर खेल कर माता दुर्गा को परंपरागत तरीके से विदाई दी।मान्यता के अनुसार इस दिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाती है और पतियों के लंबी उम्र की कामना उनके द्वारा की जाती है।सिंदूर खेला रस्म के बाद मां दुर्गा विदाई हो जाती है।बताते चले कि बंगाली परंपरा के अनुसार माना जाता है कि नवरात्र के दौरान 9 दिनों के लिए मां दुर्गा अपने मायके आती है और दशमी के दिन उनकी विदाई हो जाती है. जिस तरह मायके से बेटियों की विदाई होती है, उसी तरह दुर्गा माता की विदाई भी धूमधाम से होती है और महिलाएं सिंदूर खेला का रस्म निभाती हैं ।वही शहर के सुभाष पल्ली,डे मार्केट शीतला मंदिर,रेलवे कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर भी महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली।इधर विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post