Top News

जिले में पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य,अफवाहों को जिलेवासियों ने किया खारिज

बिहार के अंतिम छोर पर बसे सीमावर्ती किशनगंज जिले में पेट्रोल डीजल और LPG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।जिले में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का यहां कोई असर पेट्रोलियम उत्पादों के आपूर्ति पर नहीं देखा जा रहा है।शनिवार की दोपहर को हमारे संवाददाता ने शहर के अलग अलग पेट्रोल पंप का जायजा लिया जहां बाइक और कार चालक आम दिनों की तरह ही सामान्य तरीके से कतार बद्ध होकर पेट्रोल और डीजल भरवाते हुए देखे गए।बताते चले कि शहर वासियों ने लॉक डाउन लगाए जाने की अफवाह को पूरी तरह खारिज कर दिया है।पेट्रोल पंप के कर्मी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और सभी लोगों को आसानी से पेट्रोल डीजल उपलब्ध है।मालूम हो कि शहर में आज पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 106 रुपए 94 पैसे और डीजल प्रति लीटर 93 रुपए 21 पैसे है ।वही जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि घरेलू गैस पूरी तरह उपलब्ध है और शनिवार को जिले में 8535 से अधिक घरेलू सिलेंडर उपलब्ध है ।जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा बताया गया कि गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है और वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। गौरतलब हो कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने हेतु धावा दल द्वारा नियमित रूप से छापामारी भी की जा रही है । ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ज़िला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post