पिछले दिनों जदयू छोड़ आजाद समाज पार्टी (काशीराम) में शामिल हुए मोहम्मद मनौवर हुसैन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद ने जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति पर श्री आजाद ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर मान्यवर कांशीराम जी के विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद जी के निर्देश पर बिहार में पार्टी को धारदार बनाने के लिए मनौवर हुसैन पर विश्वास जताते हुए उन्हें पूर्णिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वही आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अजय भारती ने इस मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनौवर हुसैन को अंबेडकर सेवा सदन में माला पहनकर बधाई देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि इस मनोनयन के बाद पूर्णिया में पार्टी बेहद सशक्त होगा।
अपने मनोनयन के बाद श्री हुसैन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझ पर जो पार्टी ने विश्वास जताया है हर संभव उस विश्वास पर खडा उतरने का काम करूंगा।
बधाई देने वालों में पार्टी के प्रदेश महासचिव विक्रम राज, भीम आर्मी के प्रदेश सचिव पप्पू दास, पार्टी के युवा नेता नवीन्द्र कुमार, साकिब जावेद सोनू यादव आदि शामिल थे।
Post a Comment