Top News

समस्तीपुर शहर के सभी घरों में पीएनजी गैस पाइपलाइन का कनेक्शन किया जाय : ललन यादव



रिपोर्ट - निरंजन जायसवाल समस्तीपुर
समस्तीपुर। एलपीजी गैस संकट को देखते हुए जिला राजद उपाध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद यादव उर्फ ललन यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि पीएनजी गैस पाइपलाइन समस्तीपुर शहर के कुछ घरों तक बिछाया गया है, लेकिन समस्तीपुर शहर के अधिकांश हिस्सों में विभागीय कोताही के कारण पीएनजी गैस पाइपलाइन अभी भी लंबित पड़ा हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अविलंब समस्तीपुर शहर के बांकी पड़े हिस्सों में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पीएनजी गैस का कनेक्शन उपभोक्ता को दिया जाए जिससे उपभोक्ताओं को आसानी से रसोई गैस उपलब्ध होता रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post