कौशल भारत मिशन के तहत तथा भारत सरकार के प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रेगुलेशन एक्ट 2005 के अंतर्गत गार्डियन सिक्योरिटी स्किल डेवलपमेंट द्वारा फारबिसगंज प्रखंड परिसर में विशेष भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर स्थायी नियुक्ति के लिए युवाओं का चयन किया गया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को 60 वर्ष तक नौकरी का अवसर प्रदान करने की जानकारी दी गई। साथ ही वेतनमान पोस्टिंग के आधार पर आकर्षक बताया गया।
भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता:
अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास या फेल होना अनिवार्य है। उम्र सीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। शारीरिक मापदंडों में 165 सेंटीमीटर ऊंचाई, 80 से 85 सेंटीमीटर छाती तथा श्रवण क्षमता सामान्य होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।
कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं:
चयनित अभ्यर्थियों को कर्मचारी भविष्य निधि (ई पी एफ), ईएसआई के तहत फैमिली मेडिकल सुविधा, ग्रेच्युटी तथा ग्रुप इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा मेस एवं आवास की सुविधा रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
लाभ और अवसर:
इस भर्ती के माध्यम से युवाओं को प्रोमोशन के अवसर, वार्षिक वेतन वृद्धि तथा सुरक्षित रोजगार का लाभ मिलेगा।
भर्ती के बाद चयनित अभ्यर्थियों को गार्डेन्स ट्रेनिंग एकेडमी (सोनपुर, छपरा, बिहार) में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां उन्हें सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक गतिविधियों की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
इस भर्ती शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और रोजगार पाने के लिए उत्साह दिखे।
Post a Comment