पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के महराजपुर प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के उपरांत प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में विधायक विजय खेमका शामिल हुए। बैठक के दौरान विधायक ने विद्यालय विकास को लेकर प्रबंध समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से विस्तृत चर्चा की और सभी ने सकारात्मक सुझाव दिए। विधायक ने सबों को नया साल विक्रम संवत 2083 तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा की विद्यालय में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाना विद्यालय परिवार की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी का सामूहिक सहयोग आवश्यक है और इस दिशा में प्रबंध समिति को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक में पूर्व बैठक की सम्पुष्टि की गई तथा विद्यालय के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।छात्र छात्राओं की सुविधा हेतु वाटर प्यूरीफायर,कुर्सी, सिलिग फेंन आदि विकास कोष से क्रय करने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। नई प्रबंध समिति का गठन किया गया तथा नए प्रधानाचार्य राम सेवक भारद्वाज को विद्यालय से संबंधित बैंक एवं अन्य खातों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।इस दौरान विधायक ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनके सुझाव जाने। साथ ही शिक्षकों से भी बातचीत कर उनकी कठिनाइयों से अवगत हुए। उन्होंने बताया शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गए ई शिक्षा पोर्टल पर विद्यालय की आधारभूत संरचना से जुड़ी सभी आवश्यकताओं को अंकित करना जरूरी है, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। विधायक ने कहा कि इस विद्यालय के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, इसलिए सरकारी योजनानुसार यहाँ मॉडल विद्यालय भवन निर्माण करने का प्रयास किया जाएगा।विधायक ने कहा लगभग पच्चीस एकड़ के महराजपुर दिघ्घी पोखर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना भी है।बैठक में शिक्षा प्रेमी बिनोद सिंह,लाखो देवी सावित्री देवी,राम नारायण यादव,सुबोध मंडल,दयानंद ऋषि,हंजु मुर्मू,रमेश विश्वास,बालकृष्ण सिंह,मनोज राम,बिजय यादव,अशोक यादव,चंदू हांसदा सहित वरीय शिक्षक उपस्थित थे ।
महराजपुर प्लस टू विद्यालय बनेगा मॉडल विद्यालय: विधायक
Cityhalchal News
0
Post a Comment