ठाकुरगंज नगर पंचायत में पिछले 8 महीने से पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी नहीं रहने से पार्षदों में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सिकन्दर पटेल सहित तमाम पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिख कर हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।श्री पटेल ने कहा कि विभाग की अनदेखी के वजह से विगत 8 महीने से नगर पंचायत में सभी तरह के जनकल्याणकारी एवं विकास कार्य ठप है।उन्होंने कहा कि बोर्ड के सदस्यों के द्वारा इस संबंध में कई बार अवगत करवाया गया बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद हम सभी ने 23 मार्च से भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि बन्द विकास कार्यों के वजह से अब नगर की जनता के आक्रोश का सामना प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हम सभी नगर पंचायत बोर्ड के सदस्यों को करना पड़ रहा है। अगर विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत में पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी की पदस्थापना नहीं की जाती है, तो हम सभी नगर पंचायत, ठाकुरगंज बोर्ड के सदस्य भूख हड़ताल करेंगे।वही वर्तमान प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने कहा कि वो पौआखाली के भी प्रभार में है लेकिन सप्ताह में तीन दिन वो ठाकुरगंज में रहती है उन्होंने कहा कि कई योजनाएं प्रस्तावित है और सभी कार्य हो रहा है।
नगर पंचायत, ठाकुरगंज में पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी की मांग,23 मार्च से भूख हड़ताल करेंगे मुख्य पार्षद और पार्षद
Cityhalchal News
0
Post a Comment