मीरगंज नगर पंचायत के प्रसिद्ध सार्वजनिक हनुमान मंदिर मीरगंज से विगत कई वर्षों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है भव्य शोभा यात्रा को लेकर इस बार भी बजरंग दल समिति मीरगंज के द्वारा विशेष तैयारी की गई है 28 मार्च दिन शनिवार को 48 घंटा अष्टयाम संपन्न होने के पश्चात दिन के 2:00 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । रामभक्तो के लिए दर्जनों महाप्रसाद एवं शुद्ध जल व कोल्ड ड्रिंक की स्टाल लगाई गई है वही नगर पंचायत मीरगंज के द्वारा राम भक्तों के लिए कई विशेष सुविधाएं भी दी गई है बजरंग दल के अध्यक्ष धीरेंद्र साह, चंद्रशेखर साह, रोशन राही ने बताया की इस बार शोभायात्रा को हर वर्ष की तरह भव्य बनाने के लिए करीब 50 गांव में पूजित अक्षत कलश निमंत्रण भेजा गया है । इस बार हर वर्ष की अपेक्षा भव्य शोभा यात्रा रहेगी शोभा यात्रा का सफल संचालन करने हेतु मीरगंज प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए असामाजिक लोगों पर विशेष रूप से नकेल कस दी गई है मीरगंज पु.नि. सह थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से सफल करने हेतु प्रशासन के द्वारा विशेष बल की तैनाती कर दी गई है वहीं मंदिर समिति बजरंग दल के गंगा साह, अनिल साह, रघुनंदन साह अनिल साह, वेदानंद साह, दीनानाथ साह , दिनानाथ ठाकुर शंभू ठाकुर, तिरुपुर विजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, कुमार वीर व्रत विक्रम आनंद, नवीन कुमार मुनचुन साह, बबलू दास,मणिकांत गुप्ता अभिनंदन गुप्ता ने बताया की शोभायात्रा में भगवान की विभिन्न प्रकार की मनोरम झांकियां निकाली जाएगी ।
आज निकलेगी शोभायात्रा, हजारों रामभक्तो पर ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा, अयोध्या के तर्ज पर झांकी
Cityhalchal News
0
Post a Comment