भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बभनचक्का ग्राम में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा एवं आकर्षक झांकी निकाली गई। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं शामिल हुए और सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जगह-जगह सुंदर झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मनमोहक चित्रण किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।शोभा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया। पूरे आयोजन में शांति, सौहार्द और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
बभनचक्का में धूमधाम से निकली रामनवमी शोभा यात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
Cityhalchal News
0
Post a Comment