Top News

कलश यात्रा एवं 9 दिवसीय नावाह परायण यज्ञ का भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब


के.नगर/बमबम यादव
केनगर प्रखंड अंतर्गत काझा पंचायत में आयोजित कलश यात्रा एवं 9 दिवसीय नावाह परायण यज्ञ का भव्य समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदानंद शर्मा, आशुतोष कुमार सोनी, सुहानी, निक्की, फूल, निकिता, लक्ष्मी, कार्तिक विश्वकर्मा, रौनक, दिलीप, उमेश, निर्मल किशोर, शुभम, दीपक पटेल, सागर, सरवन, सोनू सुनील उर्फ कैप्सूल शर्मा, गोलू मंडल, अजय पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस धार्मिक आयोजन में शकुंतला नारायण होमियोपैथिक क्लिनिक, काझा के अनुभवी होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. समर कुमार ‘रमण’ की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही काझा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी विनीत कुमार, समाजवादी युवा गौरव कुमार धानुक, नीतीश कुमार, युवराज सिंह, मोनू कुमार सिंह, राहुल, मंजीत एवं गणेशपुर के युवा सत्यम कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
समापन के अवसर पर यज्ञ स्थल पर भक्ति गीत, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने इसे और भी भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post