काझा पंचायत वार्ड संख्या 15 की होनहार छात्रा श्रेया राज, पिता अभिजीत चौधरी उर्फ सोनू चौधरी, ने कॉमर्स संकाय में 460 अंक प्राप्त कर जिला में सेकेंड टॉपर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
श्रेया राज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी शंभु मंडल (कसमरा) ने डायरी और कलम देकर उनका हौसला बढ़ाया और आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। एवं काझा पंचायत मुखिया प्रत्याशी विनीत कुमार, गौरव कुमार धानुक, नितीश कुमार (कैफे) तथा संजीत पासवान उपस्थित रहे। सभी ने श्रेया राज की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे काझा पंचायत के लिए गर्व की बात है।
मुखिया प्रत्याशी विनीत कुमार ने बहन श्रेया को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। काझा पंचायत में इस उपलब्धि को लेकर जश्न का माहौल है।
Post a Comment