Top News

पुलिस अधिकारी से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार,भेजा गया जेल



पुलिस और टेम्पो चालक के बीच हुई मारपीट मामले में बहादुरगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।गौरतलब हो कि बुधवार को बहादुरगंज बाजार के  मुख्य मार्ग स्थित झांसी रानी चौक पर बहादुरगंज थाने में पदस्थापित एसआई रंजीत कुमार भारती एवं दिघलबैंक के सिंघीमारी दुर्गापुर निवासी टेम्पो चालक अर्जुन कुमार और उनके भाई करण कुमार के बीच किसी बात को लेकर अचानक विवाद उत्पन्न हो गया। वहीँ विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और टेम्पो चालकों के बीच हाथापाई हो गई जिसमें एसआई रंजीत भारती और टेम्पो चालक दोनों घायल हो गये । वहीँ सूचना पर दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने मामले को शांत करवाया और टेम्पो चालक और उसके भाई को हिरासत में लिया जिसपर मामला दर्ज करते हुए गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया है।मामले में पीड़ित एसआई रंजीत भारती ने थाने में शिकायत दर्ज कर कहा है कि पहले टेम्पो चालक ने उसकी स्कूटी में ठोकर मार दी जिससे वह गिर गए। जहां टेम्पो चालक ने उसे उठाने में मदद के बजाय हँसी उड़ाई और बद्तमीजी की जिससे आपस में कहासुनी हो गई और नौबत मारपीट तक जा पहुंचा। वहीं टेम्पो चालक ने बताया कि पहले  पुलिस के द्वारा उन्हें मारा गया जिससे उसके मुंह में काफी चोट आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post