कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत अंतर्गत कटारिया गांव स्थित ग्राम देवी वैष्णवी चैती दुर्गा मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन के साथ कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कई पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला कटारिया के स्थानीय पहलवान निखिल यादव और पियूष साहनी के बीच हुआ, जिसमें निखिल यादव ने जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।वहीं मंदिर समिति के तत्वावधान में नौ दिनों तक लगातार भजन-कीर्तन, दुर्गा पाठ एवं रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस एवं चैती दुर्गा पाठ का श्रवण कर भक्ति रस का आनंद लिया।
रामनवमी के दिन विशेष रूप से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक बाबुल झा, अध्यक्ष सुनील झा, सदस्य मिश्री झा, मिस्टर झा, श्रवण सिंह, संगम बाबा, मोहन झा, अंजनी सिंह, रणधीर सिंह एवं दीपक झा सहित अन्य ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।
Post a Comment