भवानीपुर/संवाददाता बमबम यादव
पूर्णिया: राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में आयोजित भव्य रोजगार मेले में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्र, दुर्गापुर चौक–भवानीपुर के संचालक धीरज कुमार ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का लोहा मनवाया। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्घाटन पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मेले में 31 कंपनियों के स्टॉल लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने रोजगार के अवसरों के लिए भाग लिया। इस दौरान जिला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए धीरज कुमार को जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
धीरज कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने केंद्र के शिक्षकों, भवानीपुर क्षेत्र के कोचिंग संचालकों, +2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को दिया। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और समर्पण की बदौलत उनका केंद्र लगातार तीसरे वर्ष जिला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।
यह सम्मान न केवल संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए गर्व की बात है।
Post a Comment