Top News

मातृशोक में डूबे पूर्व शाखा प्रबंधक, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा संवेदनाओं का सैलाब।

कोढ़ा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पवई शाखा, कोढ़ा के पूर्व शाखा प्रबंधक  संजीव कुमार सिंह की माताजी के निधन पर पूर्णिया स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में कोढ़ा प्रखंड के वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद कुशवाहा सह अरविंद दास, युवा समाजसेवी मुकेश कुमार साह समेत अन्य शुभचिंतक, बैंककर्मी एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत पुर्व शाखा प्रबंधक के माता जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वातावरण अत्यंत भावुक रहा और सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक सभा में मौजूद अरविंद दास ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका साया उठ जाना अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में सभी संजीव कुमार सिंह एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।अंत में परिवारजनों ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post