किशनगंज में महाशिवरात्रि के पावन मौके पर गंगा जमुनी तहजीब का सुंदर उदाहरण शिया मुस्लिम समुदाय के युवाओं द्वारा पेश किया गया ।मालूम हो कि शहर के मोती बाग करबला चौक पर मुस्लिम युवकों द्वारा शिव बारात में शामिल भक्तों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की गई ।गौरतलब हो कि हर साल भूत नाथ गौशाला मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकलती है जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते है और नाचते झूमते ढ़ेकसरा काली मंदिर पहुंचती है ।जिसे देखते हुए युवाओं के द्वारा पानी की व्यस्था की गई थी।टीम में शामिल युवाओं ने बताया कि बचपन से वो गंगा जमुनी तहजीब की बात पढ़ते और सुनते रहे है और इसी को देखते हुए उन्होंने शिव भक्तों के लिए पानी की व्यवस्था की है ।युवा अब्बास अली ने कहा कि देश में अमन चैन कायम रहे और हम सभी मिल जुल कर रहे यही संदेश सभी को देना चाहते हैं ।युवाओं ने कहा कि राजनेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए धर्म मजहब के नाम पर लड़ाने की कोशिश करते है लेकिन किशनगंज में हमेशा से ही सौहार्दपूर्ण माहौल बरकरार रहा है और आगे भी यह बरकरार रहेगा। इस मौके पर सलमान अली, हैदर अली, इमरान ,अब्बास,समीर ,गमखार अली,कमर,अंसार इम्तियाज,सूजा सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।
मुस्लिम युवकों ने शिवभक्तों को पानी वितरण किया
Cityhalchal News
0
Post a Comment