कोढ़ा के किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय कृषियंत्र उपकरण मेले का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय कोढ़ा में उत्साहपूर्वक हुआ।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार पंडित ने किया।मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि यंत्रों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान कोढ़ा मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद काजिम ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर लागत कम करें और उत्पादन बढ़ाएं। मेले में ट्रैक्टर, रोटावेटर, रीपर, पावर टिलर, थ्रेसर समेत कई अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को यंत्रों के उपयोग, रख-रखाव एवं अनुदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभागीय स्टॉल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता की भी जानकारी दी गई।
मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद काजिम ने कहा कि इस तरह के आयोजन से किसानों को नई तकनीक की जानकारी मिलती है, जिससे वे परंपरागत खेती से आगे बढ़कर आधुनिक और लाभकारी खेती अपना सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
Post a Comment