गया शहर के समीर तकिया क्षेत्र में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मनीष रुखियार ने संस्थान की नई शैक्षणिक पहल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्कूल में वर्ल्ड-क्लास शिक्षा प्रणाली वर्ष 2026 से पूर्ण रूप से लागू की जाएगी। प्रारंभिक चरण में समीर तकिया पुलिस अड्डा क्षेत्र में प्री-नर्सरी से कक्षा 5 तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जबकि भविष्य में इसे कक्षा 12 तक विस्तारित किया जाएगा। डायरेक्टर ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट क्षेत्र में स्कूल की एक भव्य इमारत का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो वर्ष 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। इस परिसर में प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक, समग्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करना है। स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के मानकों के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित होगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, संगीत, सह-शैक्षणिक गतिविधियां और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ होगी, जबकि प्री-नर्सरी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं अप्रैल माह से शुरू हो जाएंगी। प्रबंधन के अनुसार संस्थान का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।
बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मनीष रुखियार ने संस्थान की नई शैक्षणिक पहल की घोषणा की
DB
0
Post a Comment