Top News

समाजसेवी पलट सिंह के निधन से शोक की लहर

मीरगंज नगर पंचायत  अधीन बरहकोना निवासी पलट सिंह का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे अत्यंत सरल स्वभाव में मृदुभाषी व मिलनसार शिक्षाविद थे । देश की आजादी में उनका उत्कृष्ट योगदान आज भी गांव वालों के जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है । 96 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए। उनके निधन से पूरे परिवार एवं क्षेत्र में शोंक की लहर है। वहीं उनके भतीजे सुनील सिंह कुशवाहा ने दुःख जाहिर करते हुए कहा कि आजादी के समय महात्मा गांधी और सरदार पटेल के साथ वे क्रांति में अहम योगदान दिए । आज भी वे हर वर्ष के स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाते ओर अंग्रेजों को भागने की कहानी से देशभक्ति का भाव युवाओं में जगाते रहते थे । उनका दाह संस्कार शनिवार को काढ़ागोला में किया जायेगा। उनके निधन से मंत्री लेशी सिंह एवं पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने गहरा शोक प्रकट किया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post