बिहार विधानसभा के चलते सत्र में पूर्णिया के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को विधायक विजय खेमका ने प्रमुखता से उठाया। विधायक ने सदन में पूर्णिया में एक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की मांग रखते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा की आधारशिला है। युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूर्णिया में संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।विधायक ने माननीय मंत्री से युवाओं के लिए पूर्णिया में आई टी पार्क की स्थापना तथा शहर के डीएभी चौक पर पुलिस पोस्ट खोलने की मांग की।उन्होंने निवेदन-याचिका के माध्यम से पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत रामपुर मुशहरी छठ घाट से पंचायत सरकार भवन तक तथा घोसोबाड़ी हाट से शांति पोद्दार आम बगीचा तक पक्की सड़क निर्माण की मांग सरकार के समक्ष रखी। विधायक ने कहा इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा विकसित पूर्णिया मेरा संकल्प है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के साथ जनता की समस्या का निरंतर समाधान मेरी पहली प्रार्थिमिकता है।
विधायक ने पूर्णिया में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय स्थापना की मांग की
Cityhalchal News
0
Post a Comment