सुखानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटकांड के प्राथमिक अभियुक्त निहार बाबू उम्र 24 वर्ष पिता जाहिदुल, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी जिला किशनगंज को रविवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है. सुखानी पुलिस ने यह कार्रवाई एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में एनएच-327ई स्थित टोल प्लाजा के समीप की, जहाँ से घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा गया. उसके पास से वारदात में शामिल एक मोटर साइकिल आर 15 भी बरामद किया है.
बीती 5 फरवरी को थानाक्षेत्र के झाटीबाड़ी में बंधन बैंक के कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में बैंक कर्मी रविंद्र कुमार ठाकुर निवासी ग्राम बेरनाना, थाना रानीगंज, जिला अररिया ने सुखानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पीड़ित के अनुसार, निहार बाबू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में घटना के चौबीस घंटे के भीतर ही सुखानी थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने आसूचना संकलन कर लूटे गए सामानों को आरोपी के घर से बरामद करने में सफलता अर्जित की थी. इधर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास जाल बिछाया और मुख्य आरोपी को धर दबोचा. पुलिस निहार बाबू से पूछताछ करने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया उपरांत रविवार शाम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. गौरतलब है कि आरोपी निहार बाबू के विरुद्ध पूर्व में ठाकुरगंज थाना में भी अपराधिक बाद दायर है.
Post a Comment