कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में सबे-ए-बरात का पर्व क्षेत्र में पूरी अकीदत और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रातभर इबादत की, कुरआन की तिलावत की और अल्लाह से मगफिरत व रहमत की दुआ मांगी।
इस दौरान नगर पंचायत कोढा , ललिया, खेरिया, फुलवरिया,मुसापुर व अन्य पंचायतों के मस्जिदों और घरों में विशेष नमाज अदा की गई। लोगों ने अपने मरहूम रिश्तेदारों की मगफिरत के लिए दुआ की तथा कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ी। इस मौके पर जरूरतमंदों को सदका-खैरात भी दिया गया।
सबे-ए-बरात को लेकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए लोगों ने एक-दूसरे को सबे-ए-बरात की मुबारकबाद दी।
Post a Comment